फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज कराने के लिए मिली जमानत

Wed, 27 Mar 2019 10:07 AM IST
आसिम खान भाषा, लाहौर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की चिकित्सकीय आधार पर जमानत छह सप्ताह के लिए मंजूर कर ली जिसके बाद उन्हें बुधवार तड़के यहां जेल से रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने मंगलवार को शरीफ की याचिका को स्वीकार कर लिया था और उन्हें देश के अंदर अपनी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दी।

विज्ञापन


शरीफ पर पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगी एवं पीएमएल-एन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोट लखपत जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और जब शरीफ वहां से जा रहे थे तो उन्होंने उनकी कार पर फूलों की बारिश की। कुछ कार्यकर्ता शरीफ की गाड़ी के साथ उनके घर तक आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें