फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का सियासी नाटक: राष्ट्रपति अल्वी ने मंत्रियों को शपथ दिलाने से किया 'किनारा', कैबिनेट गठन में हुई देरी 

Mon, 18 Apr 2022 10:28 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पिछले हफ्ते भी राष्ट्रपति अल्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल) की पार्टी के शहबाज खान के पीएम पद की शपथ से पहले बीमार पड़ गए थे।
विज्ञापन
पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने से असमर्थता जताई है, जिसके बाद समारोह को स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। जियो न्यूज ने राष्ट्रपति भवन के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी के अब एक समारोह में मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाने की उम्मीद है, जो मंगलवार या बुधवार को होने की संभावना है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते संजरानी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शपथ दिलाई थी 
पिछले हफ्ते संजरानी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पद की शपथ दिलाई, जब राष्ट्रपति अल्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल) के शहबाज खान के पीएम पद की शपथ से पहले बीमार पड़ गए थे। अल्वी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य हैं। संघीय कैबिनेट को आज रात 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) सोमवार को शपथ लेनी थी, हालांकि,जब प्रधानमंत्री कार्यालय ने राष्ट्रपति कार्यालय से संपर्क किया तो अल्वी ने शपथ दिलाने से इनकार कर दिया। शरीफ के शपथ ग्रहण के एक हफ्ते बाद उनके इस कदम ने नए मंत्रिमंडल के गठन में और देरी कर दी है।

इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता खुर्शीद शाह ने कहा कि पीएमएल-एन के पास 14 मंत्रालयों के साथ कैबिनेट में बहुमत होगा। पीपीपी में 11 और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) को चार मंत्रालय दिए जाएंगे। बाकी सात पदों को अन्य सहयोगियों को आवंटित किया जाएगा। पीएमएल-एन नेता मरियम औरंगजेब के सूचना मंत्री बनने की संभावना है। मरियम ने रविवार को कहा था कि संघीय मंत्रिमंडल के सदस्य कल (सोमवार) को शपथ ले रहे हैं। 
विज्ञापन


मरियम ने कहा था कि पीएमएल-एन को 14 मंत्रालय मिलेंगे और उसके बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 11 मंत्रालय मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जेयूआई-एफ और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) सहित सभी सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री शरीफ ने सत्तारूढ़ गठबंधन दलों से परामर्श किया और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें