फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पुलिस का दावा- आंतकी साजिश को किया नाकाम, सात संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार; ISIS के दो कमांडर भी शामिल

Mon, 04 Sep 2023 04:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। इनमें से दो आईएसआईएस के मुख्य कमांडर शामिल हैं।
विज्ञापन
आतंकवादी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। इनमें से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के दो मुख्य कमांडर शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को यह दावा किया। 

विज्ञापन

 

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने चलाए 49 खुफिया आधारित अभियान
उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया आधारित अभियान चलाए, जिसके बाद यह गिरफ्तारियां की गईं हैं।सीटीडी के प्रवक्ता ने कहा कि उनके विभाग ने पंजाब प्रांत में 49 खुफिया आधारित अभियानों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), लश्कर-ए-झंगवी और आईएसआईएस के दो कमांडरों शाहिद हुसैन व सैफुलद्दीन समेत सात संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों कमांडर पंजाब में ऑपरेट कर रहे थे। 
 

आईएसआईएस - फोटो : पीटीआई (फाइल)
आंतकियों के निशाने पर थे महत्वपूर्ण संस्थान और अन्य स्थान
प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों का प्रमुख निशाना प्रांत की महत्वपूर्ण इमारतें और अन्य स्थान थे। पुलिस ने उनके खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने उनसे 3,100 ग्राम विस्फोटक, 14 डेटोनेटर, 10 फीट की फ्यूज वायर, प्रतिबंधित साहित, सेल फोन और नकदी बरामद की है। 
 

पिछले हफ्ते पांच महिला आतंकियों की हुई थी गिरफ्तारी
बीते शनिवार को सीटीडी ने पंजाब प्रांत के शेखपुरा और लाहौर में आईएसआईएस समूह की पांच महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। सीटीडी ने बताया था कि उसने लाहौर से पचास किलोमीटर दूर शेखपुरा में दो और लाहौर में तीन आईएसआईएस संगठन की महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

महिला आतंकवादी आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य: सीटीडी
इसने बताया कि उनसे हथियार, नकदी, प्रतिबंधित साहित और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सीटीडी ने कहा कि महिला आतंकवादी आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य थीं और देश में आतंकी गतिविधियों में शामिल थीं। पिछले महीने सीटीडी ने पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों के बीस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें