फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन को सौंपने की प्रक्रिया सुचारू बनाने के लिये लाहौर में थे इमरान खान : सूत्र

Sat, 02 Mar 2019 05:56 AM IST
आसिम खान भाषा, लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को वाघा सीमा पर भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन को भारत को सौंपने की प्रक्रिया को 'सुचारू' बनाने के लिये लाहौर में मौजूद थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

विज्ञापन


खान शुक्रवार दोपहर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को इस्लामाबाद से वाघा बॉर्डर लाये जाने से कुछ घंटे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर पहुंचे। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, प्रधानमंत्री खान का शहर में रहने का मुख्य उद्देश्य भारतीय पायलट को सीमा सुरक्षा बल को सौंपने की प्रक्रिया को सुचारू बनाना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें