फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की आलोचना कर रहे थे पाक रेल मंत्री शेख रशीद, लगा बिजली का जोरदार झटका

Fri, 30 Aug 2019 04:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेख रशीद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की तारीख की घोषणा करने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को बिजली का करंट लगा है। जिस समय उनको करंट लगा तब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे थे।  बिजली झटका लगते ही शेख रशीद डर गए और अपना भाषण रोक दिया। थोड़ी देर रुकने के बाद उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके जलसे को नाकाम नहीं कर सकते। 

विज्ञापन




दरअल पाक रेल मंत्री भाषण दे रहे थे। वो कह रहे थे कि नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में अपनी सबसे बड़ी गलती की। वो भाषण दे ही रहे थे कि अचानक उनको जोरदार बिजली का करंट लगा। करंट लगने से वो डर गए लेकिन बाद में उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला। उन्होंने कहा, 'बहुत तगड़ा करंट लगा।' 
 



बता दें कि शेख रशीद ने भारत-पाक के बीच युद्ध की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध की तारीख भी बताई थी। पाक मीडिया के अनुसार बुधवार को एक सेमिनार में पाक मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि मैं अक्तूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं।
विज्ञापन


शेख रशीद ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा करेंगे। पाकिस्तान आखिरी दम तक कश्मीर के लिए लड़ता रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें