पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उच्च सुरक्षा वाली अटक जेल की कोठरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने और गिरफ्तार करने के बाद खान को जिस कोठरी में रखा गया है, वह मक्खियों और खटमल से भरी हुई है। इतना ही नहीं, उसमें शौचालय भी खुले में बनाया हुआ है।
छोटे-से कमरे में रखा है बंद
खान की पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश
उन्होंने कहा कि खान ने उन्हें बताया है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया था। साथ ही पुलिस ने लाहौर में उनकी पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की थी।
डेढ़ घंटे की मुलाकात से खुलासा
बता दें, पंजोठा ने पूर्व प्रधानमंत्री की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के लिए कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर लेने के लिए जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक अधिकारी की मौजूदगी में खान से करीब एक घंटे 45 मिनट तक मुलाकात की।
यह है मामला
गौरतलब है, इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद की एक निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को लाहौर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें अदालत द्वारा रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेजे जाने का निर्देश दिए जाने के बावजूद पंजाब प्रांत की अटक जेल में रखा गया है।