फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भारत के मुंहतोड़ जवाब से दहशत में पाकिस्तान, गिड़गिड़ाते रक्षा मंत्री ने चीन-ईरान-सऊदी से मांगी मदद

Fri, 09 May 2025 09:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब ईरान, सऊदी अरब, चीन जैसे देशों से मदद की गुहार लगा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश तनाव को कम करने के लिए रोजाना कूटनीतिक संपर्क कर रहा है। उधर, भारत ने कहा कि गुरुवार की रात 300 से 400 पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अब दूसरे देशों के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान हर दिन ईरान, सऊदी अरब, चीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों से कूटनीतिक बातचीत कर रहा है। 

विज्ञापन


नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा, भारत ने सीधे हमले के लिए नहीं, बल्कि जासूसी के मकसद से ड्रोन हमले किए थे। आसिफ के अनुसार, भारत के ड्रोन को एक सुरक्षित सीमा तक अंदर आने दिया गया और फिर उन्हें गिरा दिया गया, ताकि संवेदनशील जगहों का पता न चले। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने दावा किया कि बुधवार से शुक्रवार तक कुल 77 ड्रोन गिराए गए। पहले 29 ड्रोन गिराए और फिर रातभर में 48 ड्रोन गिराए गए। 




ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप ग्रुप में महिला अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना और पीएम शरीफ की खोली पोल, की गई गिरफ्तार
विज्ञापन

 
भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने बीती रात 300 से 400 ड्रोन भेजे थे, जो लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 जगहों पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने आए थे, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया और पाकिस्तान की ओर से 15 भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया। 

सऊदी अरब के विदेश मंत्री का भारत-पाकिस्तान दौरा
आसिफ ने दोहराया कि पाकिस्तान सरकार क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए हर दिन कूटनीतिक प्रयास कर रही है। इस बीच, सऊदी अरब के विदेश मामलों के मंत्री आदेल अल-जुबैर आज इस्लामाबाद पहुंचे। इससे पहले वे दिल्ली में थे, जहां उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई पर चर्चा की। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराकची भी बुधवार देर रात एक पूर्व निर्धारित दौरे पर भारत पहुंचे थे।
विज्ञापन


भारत के ड्रोन हमलों ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा ने कहा कि देश में अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें