फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान को झटका, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में अप्रैल में विधानसभा चुनाव कराने का प्रस्ताव

Wed, 25 Jan 2023 03:31 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान निर्वचान आयोग ने बुधवार को सुझाव दिया कि पंजाब में 9 से 13 अप्रैल के बीच और खैबर पख्तूनख्वा में 15 से 17 अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में अप्रैल में विधानसभा चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया है। इन प्रांतों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सरकार थी, लेकिन देश में तत्काल आम चुनाव कराने की मांग को लेकर पीटीआई ने प्रांतीय विधानसभाओं को भंग कर दिया था। हालांकि, पाक सरकार ने झुकने से इनकार कर दिया है और इस साल अगस्त के बाद समय पर चुनाव कराने पर अड़ी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान निर्वचान आयोग ने बुधवार को सुझाव दिया कि पंजाब में 9 से 13 अप्रैल के बीच और खैबर पख्तूनख्वा में 15 से 17 अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।

विधानसभाओं को भंग करने के बाद दो प्रांतों में कार्यवाहक सरकारें नियुक्त की गईं। नियम के मुताबिक, विधानसभाओं के भंग करने के 90 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाने चाहिए, इसलिए पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने प्रांतीय चुनावों की तारीखों की घोषणा की। सैयद मोहसिन रजा नकवी ने 22 जनवरी को पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि मोहम्मद आजम खान ने 21 जनवरी को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य कार्यकारी के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन


राज्यपाल करेंगे अंतिम चुनाव की तारीखों की घोषणा
खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा को 14 जनवरी और पंजाब विधानसभा को 18 जनवरी को भंग कर दिया गया था। निर्वाचन आयोग ने दो प्रांतों के राज्यपालों के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखा है और पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 224 का हवाला दिया है, जिसमें विधानसभा भंग करने के 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने की व्यवस्था की गई। हालांकि, अंतिम चुनाव की तारीखों की घोषणा संबंधित राज्यपालों द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें