फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक चीफ जस्टिस ने लगाई मानसिक रूप से बीमार पुलिसकर्मी की फांसी पर रोक

Sun, 13 Jan 2019 05:14 PM IST
आसिम खान भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार ने मानसिक रूप से बीमार एक पुलिसकर्मी की सजा पर रोक लगा दी जिसे सोमवार को फांसी दी जानी थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कैदी की मां और उसकी मौत की सजा के निलंबन की मांग कर रहे मानवाधिकार समूहों की अपील के बाद प्रधान न्यायाधीश निसार ने खिजर हयात की फांसी की सजा को शनिवार रात निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचारपत्र की खबर के मुताबिक इस निलंबन से एक दिन पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 15 जनवरी को लाहौर की कोट लखपत जेल में हयात को फांसी दिया जाना तय किया था। डॉन अखबार ने अपनी खबर में बताया कि हयात को अपने साथी अधिकारी की गोली मार कर हत्या करने के जुर्म में 2003 में मौत की सजा सुनाई गई थी। 

उसने करीब 15 साल जेल में गुजारे हैं। हयात को पहली बार 2008 में जेल चिकित्सीय अधिकारियों ने एक प्रकार के पागलपन से ग्रस्त बताया था। न्यायमूर्ति निसार ने मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी तय की है। अदालत में हयात के मामले की समीक्षा करने के अधिकार संगठनों की अपील के बाद यह फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें