पुलिस ने चांदनी के कॉलेज से दो छात्रों मेहरान अब्रो और शान अली को गिरफ्तार किया है, जिन्हें चांदनी का करीबी बताया रहा है। उनके सेलफोन और लैपटॉप की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब्रो और नमृता के बीच रोमांटिक संबंध थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब्रो ने कहा कि चांदनी ने उसके साथ शादी की संभावना पर चर्चा की थी। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने चांदनी से शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
इससे पहले, बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनीवर्सिटी प्रशासन ने कहा था कि, चांदनी ने छात्रावास में अपने कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
वहीं नमृता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने दावा किया था कि यह आत्महत्या नहीं है उसकी हत्या की गई है। विशाल ने मीडिया को बताया था कि उसके गले में निशान से पता चलता है कि उसने आत्महत्या नहीं की थी। उसकी गर्दन के निशान केबल के तारों से बने हुए लग रहे थे, जबकि उसकी बाहों पर जो जख्म थे उससे साफ पता चलता है कि कोई उसे पकड़ रहा था। विशाल कराची के डॉव मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कंसल्टेंट हैं।