फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद पर बोला पाकिस्तान, नहीं पड़ेगा चीन-अमेरिका से संबंधों पर असर

Sat, 04 May 2019 09:45 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर पाकिस्तान ने कहा कि इसका दूसरे देशों खासकर अमेरिका और चीन के साथ संबंधों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने कहा कि यह पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के विश्व समुदाय के साथ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

असद ने कहा कि मसूद पर संयुक्त राष्ट्र के फैसले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव से जम्मू-कश्मीर और पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र हटाया गया था।

इसके बाद ही मसूद पर प्रतिबंध का रास्ता साफ हुआ। पाकिस्तान कश्मीरी जनता के संघर्ष को समर्थन देना जारी रखेगा। मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने से पाकिस्तान का अमेरिका और चीन के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह हमारी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें