फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, पैगंबर का कार्टून दिखाने पर की थी शिक्षक की हत्या

Tue, 20 Oct 2020 08:53 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
Teacher Samuel Paty - फोटो : Twitter@mini_razdan
विज्ञापन

फ्रांस में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा एक शिक्षक के गला काट और हत्या करने वाले मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। फ्रांस की पुलिस ने दर्जनों जगहों पर छापा मारा और 80 से ज्यादा जांचें शुरू कर दी हैं। इधर फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड दरमेनिन का कहना है कि स्कूली छात्रा के पिता और कुख्यात इस्लामिक उग्रवादी ने फ्रांसीसी टीचर की हत्या का आवाह्न किया था।

विज्ञापन



फ्रांस में पिछले दिनों एक उग्रवादी ने पैगंबर पर बने कार्टून को दिखाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी थी। शिक्षक ने उग्रवादी की बेटी को वो कार्टून दिखाया था, इस पर उग्रवादी ने शिक्षक की गला काटकर हत्या कर दी। मंत्री गेराल्ड ने बताया कि निश्चित तौर पर उन्होंने शिक्षक के खिलाफ फतवा जारी कराया था।

इस हत्या के बाद पुलिस ने इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ देशभर में छापेमारी करनी शुरू कर दी है, वहीं ऑनलाइन भड़काऊ भाषण लिखने या बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 80 से ज्यादा जांचें शुरू कर दी हैं। बता दें कि फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद को लेकर हुए विवाद में पेरिस में एक शख्स ने अपने बच्चे के शिक्षक का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षक ने हाल ही में बच्चों को पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया था, इस कार्टून से वह शख्स नाराज था। शख्स टीचर के सामन चाकू लेकर पहुंचा और उसका सिर काट दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुंरत वहां पहुंची और आरोपी वहीं मौजूद था। 

हथियार दिखाकर वो पुलिस के चकमे से भाग निकला। करीब दो मील दूर पहुंचने के बाद फिर पुलिस को हथियार दिखाकर डराने धमकाने लगा और सरेंडर करने के मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने पुलिस पर बंदूक तान दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें