फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पाकिस्तानी मंत्री की भारत को गीदड़भभकी, कहा- हमने अपने 130 परमाणु हथियार भारत के लिए रखे

Sun, 27 Apr 2025 09:24 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने शस्त्रागार में 130 परमाणु हथियार केवल भारत के लिए रखे हैं। पाकिस्तान के 130 परमाणु हथियार प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। अगर भारत पानी की आपूर्ति बंद करता है, तो उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मंत्री हनीफ अब्बासी। - फोटो : FacebookMuhammad Hanif Abbasi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख हो गए हैं। भारत की सख्ती और प्रतिबंध के चलते पाकिस्तान की घबराहट बढ़ी हुई है। मगर पाकिस्तान के मंत्री और नेता भारत को गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने शस्त्रागार में 130 परमाणु हथियार केवल भारत के लिए रखे हैं। 

विज्ञापन


अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करके पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करना है तो उसे पूर्ण युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। पाकिस्तान के 130 परमाणु हथियार प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। अगर भारत पानी की आपूर्ति बंद करता है, तो उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सैन्य उपकरण हैं, जो मिसाइलें हैं, वे प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। कोई नहीं जानता कि हमने देश भर में अपने परमाणु हथियार कहां रखे हैं? मैं फिर से कहता हूं ये बैलिस्टिक मिसाइलें, ये सभी भारत पर लक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले को लेकर ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू का किया जिक्र
विज्ञापन


जल आपूर्ति और व्यापार संबंध खत्म करने को लेकर हनीफ अब्बासी ने कहा कि भारत को अपने कामों के कठोर फैसले का अहसास होने लगा है। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में बंद करने से भारत विमानन क्षेत्र में दो दिन में ही अराजकता का माहौल हो गया। अगर ऐसे ही हालात रहे तो 10 दिन में भारतीय एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सौहार्द... सतर्कता... समर्थन...; पहलगाम के आतंक पर भारी कश्मीर से आई हौसले की तस्वीरें

अब्बासी ने कहा भारत वह अपनी सुरक्षा विफलताओं को स्वीकार करने की बजाय पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ रहा है। भारत की ओर से व्यापार निलंबित करने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने इसके परिणामों की तैयारी शुरू कर दी है। इससे साफ है कि पाकिस्तान आर्थिक कदम का मुकाबला करने के लिए तैयार है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें