क्या था पहलगाम आतंकी हमला, भारतीय सेना ने कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में TRF के आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। 22 अप्रैल को हुए इस कायराना आतंकी हमले में 26 बेगुनाहों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत छह-सात मई की दरम्यानी रात नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना की इस कार्रवाई को कई आतंकी घटनाओं का जवाब माना गया। पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) के मुजफ्फराबाद और पाकिस्तान के मुरीदके में मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब, डेविड हेडली और उसके 9 साथियों को आतंकी प्रशिक्षण दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- UK Voting Age: ब्रिटेन में मतदान की आयु अब 16 वर्ष, लेबर पार्टी सरकार ने न्यूनतम आयु दो साल घटाई; जानिए मकसद
भारतीय सांसदों ने खोली पाकिस्तान की पोल
सेना की कार्रवाई के अलावा भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर पाकिस्तान की पोल खोली। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाहों ने 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी किया।
शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोगों ने दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर एक सुर में बेनकाब किया। सभी शिष्टमंडलों ने अल्जीरिया, डेनमार्क, ब्रिटेन, इथियोपिया, फ्रांस, इटली जैसे देशों में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। ग्रीस, बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों में भी दहशतगर्दों के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति बताई गई।