फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का नया रूप और भी खतरनाक, नई वैक्सीन बना रहे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक

Thu, 21 Jan 2021 08:31 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Courtesy: Global Times
विज्ञापन

वैक्सीन बनने के बाद भी कोरोना का कहर अब भी पूरी दुनिया के ऊपर मंडरा रहा है। दुनिया में अब तक कोविड-19 के 9.73 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 20.83 लाख लोगों ने वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। यही नहीं कई देशों में कोरोना के नए रूप ने भी लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्ट्रेन के आने के बाद कई देशों ने अपने यहां पहले ही तैयारी कर ली है। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से इन नए स्ट्रेन से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वैज्ञानिक इस प्रयास में जुड़े हैं कि वे कितनी जल्दी अपने chAdOx वैक्सीन प्लेटफॉर्म को नए सिरे से तैयार कर पाएंगे। ऐसा इसलिए ताकि नई और प्रभावी वैक्सीन बनाई जा सके। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि वो वैक्सीन की इम्यूनिटी पावर पर पड़ने वाले नए कोरोना वायरस के रूप के प्रभाव का सावधानीपूर्वक आकलन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा वैज्ञानिक इस बात का भी आकलन कर रहे हैं कि कैसे नए तरीके की कोविड-19 वैक्सीन को जल्द बनाया जाए। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश की दवा नियामक एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं, ताकि कोरोना के नए स्ट्रेन से लड़ने में आसानी हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें