फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का पांच से 12 साल की उम्र के बच्चों पर किया जाएगा परीक्षण

Tue, 02 Jun 2020 02:41 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस का एक टीका तैयार किया जा रहा है जिसका इस महीने बच्चों पर ट्रायल (परीक्षण) किया जाएगा। अभी तक बच्चों को इस टीके की रिसर्च से बाहर रखा गया था। व्यस्कों पर हुए इसके ट्रायल में छिटपुट साइड इफेक्ट नजर आए थे। जून से शुरू हो रहे एडवांस्ड स्टेज के ट्रायल में 10,260 लोगों पर यह टीका लगाया जाएगा। इसमें पांच से 12 साल तक की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके के प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले हफ्तों में बच्चों पर दवा के असर के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। बच्चों को ट्रायल में शामिल करना इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कई देशों में स्कूल खुल चुके हैं और भारत सहित कई देश आने वाले दिनों में स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें