फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: अदालत से पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को बड़ी राहत, विदेश यात्रा पर लगी पाबंदी हटी

Wed, 17 May 2023 09:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, सांसद रोहित ए., मंत्री पवित्र वन्नैराच्चि एवं पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य कंचना जयरत्ने के विदेश यात्रा प्रतिबंध को पूरी तरह हटा दिया है।
विज्ञापन
महिंदा राजपक्षे - फोटो : फेसबुक/महिंदा राजपक्षे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ लगे विदेश यात्रा प्रतिबंध को बुधवार को हटाने का आदेश दिया। आर्थिक संकट के बीच बीते साल मई में फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनकी और कुछ अन्य नेताओं की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी थी। उनके खिलाफ कोलंबो में सरकार विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर घातक हमले में संलिप्तता को लेकर जांच चल रही थी। 

विज्ञापन


पिछले साल मई में हिंसा में नौ लोगों की जान चली गई थी, जबकि तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।  स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, सांसद रोहित ए., मंत्री पवित्र वन्नैराच्चि एवं पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य कंचना जयरत्ने के विदेश यात्रा प्रतिबंध को पूरी तरह हटा दिया है।

देश के एक प्रमुख अखबार के मुताबिक, कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट थिलिना गमागे ने रजिस्ट्रार को तत्काल इस आदेश के बारे में आप्रवासन और उत्प्रवास महानियंत्रक को सूचित करने का आदेश दिया। जब्त किये गये पासपोर्ट को इन चारों नेताओं को लौटाये जाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


पिछले साल अप्रत्याशित आर्थिक संकट के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किये जाने के बाद हिंसा भड़क गयी थी और नाराज भीड़ ने कई सांसदों के घरों एवं कार्यालयों में आग लगा दी थी।

प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के छोटे भाई और तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा था। महिंदा राजपक्षे ने कुछ घंटे बाद इस्तीफा दे दिया था और देश में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें