फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

POK: पीओके की नीलम घाटी में ओवरलोड जीप नाले में गिरी, छह लोगों की मौत, आठ घायल

Mon, 28 Nov 2022 06:49 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुजफ्फराबाद (पीओके)

सार

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अय्यूब ने बताया कि घटना दुधनियाल के छारी इलाके में दोपहर के समय हुई। उन्होंने बताया कि जीप में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरे सूखे नाले में गिर गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की नीलम घाटी में मतदाताओं को ले जा रही एक ओवरलोडेड जीप नाले में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने रविवार को यह खबर दी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस घटना में जिन छह लोगों की मृत्यु हुई है, वे सभी महिलाएं थीं।

विज्ञापन


डॉन ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अय्यूब के हवाले से बताया कि घटना दुधनियाल के छारी इलाके में दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हुई जब जीप 300 फुट गहरे सूखे नाले में गिर गई। वाहन अपनी क्षमता से कहीं अधिक लोगों को लेकर जा रहा था। अय्यूब ने कहा कि दुर्घटना गंभीर थी और कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री नीलम नदी के किनारे स्थित थंडा पानी गांव के निवासी हैं और पास के मतदान केंद्रों पर जा रहे थे। 

घायलों को दुधनियाल प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से पांच लोगों को गंभीर चोटें होने के कारण आगे के इलाज के लिए मुजफ्फराबाद भेज दिया गया। डॉन के मुताबिक, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। बिलावल भुट्टो ने कहा कि दुर्घटना में कीमती जानमाल के नुकसान की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। अल्लाह उनके परिवार को धैर्य प्रदान करे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें