इससे पहले काठमांडू से 130 किलोमीटर पश्चिम में गोरखा जिले में शनिवार तड़के 3.19 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। अप्रैल 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था।
नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, दोलखा जिले के सूरी में शनिवार सुबह मध्यम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यहां के राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, काठमांडू से 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा में सुबह 11.27 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भूकंप के झटके ओखलधुंगा, रमेच्छप, सिंधुपाल चौक और नुवाकोट जिलों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भी महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले काठमांडू से 130 किलोमीटर पश्चिम में गोरखा जिले में शनिवार तड़के 3.19 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। अप्रैल 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। इस दौरान लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 अन्य घायल हुए थे। इसने 800,000 से अधिक घरों और स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा था।