फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'सेना को साहसी नेतृत्व की जरूरत', जबरन हटाए गए आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज ने अपने विदाई संदेश में क्या कहा?

Sun, 05 Apr 2026 12:52 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान से छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी सेना में बड़े स्तर पर बदलाव के तहत आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटा दिया गया। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रैंडी जॉर्ज को तुरंत रिटायर होने का आदेश दिया था। उन्होंने अपने विदाई संदेश में नेतृत्व के गुणों पर जोर दिया। वहीं, नई नियुक्तियों के साथ सैन्य ढांचे में व्यापक पुनर्गठन जारी है।
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ रैंडी जॉर्ज को पद से हटाए जाने के बाद उनका आखिरी संदेश सामने आया है। इस संदेश में उन्होंने सैनिकों के लिए चरित्र से साहसी नेतृत्व की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा प्रमुख पीट हेगसेथ ने जनरल जॉर्ज को तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त कर दिया। यह फैसला अमेरिकी सैन्य नेतृत्व में बड़े स्तर पर हो रहे बदलावों के बीच लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष: 'UAE में संकट के बावजूद भारतीयों का पलायन नहीं', पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान पर उठाए सवाल
विज्ञापन


ईमेल में दिया भावनात्मक संदेश
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन अधिकारियों को भेजे अपने विदाई ईमेल में रैंडी जॉर्ज ने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही है। उन्होंने अधिकारियों से मिशन पर केंद्रित रहने, नवाचार जारी रखने और सैनिकों को आधुनिक युद्ध के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी सैनिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हैं और उन्हें मजबूत प्रशिक्षण के साथ साहसी चरित्र का नेतृत्व मिलना चाहिए।

तेजी से हो रहा नेतृत्व में बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा विभाग में यह बदलाव तेजी से हो रहा है और कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया है। इसमें डेविड होडने और विलियम ग्रीन जूनियर जैसे अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा कई शीर्ष सैन्य पदों पर भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार ईरान युद्ध में शासन परिवर्तन का वचन देने के बाद पीट हेगसेथ ने एक बड़े फेरबदल में दो सेना जनरलों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दुश्मन हर घंटे करीब आ रहा था': ईरान से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू कैसा हुआ? ट्रंप ने बताई पूरी कहानी

जॉर्ज की जगह लानेव को मिली कमान
जनरल जॉर्ज की जगह कार्यवाहक आर्मी चीफ के रूप में क्रिस्टोफर लानेव को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को मौजूदा नेतृत्व के साथ करीबी संबंधों के रूप में देखा जा रहा है। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य नीति को लागू करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिसमें शीर्ष स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें