फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'हमारा देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा', टैरिफ पर संघीय अदालत के फैसले के बाद बोले ट्रंप

Mon, 01 Sep 2025 01:10 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स ने  7-4 के फैसले से ट्रंप के टैरिफ को गलत बताया था और उस पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बिना टैरिफ हमारा देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा और हमारी सैन्य शक्ति तुरंत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को गलत बताने के संघीय अदालत के फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ से अमेरिका में खरबों डॉलर आए हैं। बिना टैरिफ के अमेरिका पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने टैरिफ का समर्थन करने वाले न्यायाधीश का धन्यवाद जताया। यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स ने  7-4 के फैसले से ट्रंप के टैरिफ को गलत बताया था और उस पर रोक लगाने का आदेश दिया था।  
विज्ञापन




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बिना टैरिफ और उन सभी खरबों डॉलर के जो हम पहले ही ले चुके हैं, हमारा देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा और हमारी सैन्य शक्ति तुरंत खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने लिखा कि 7 से 4 की राय में जजों के एक कट्टरपंथी वामपंथी समूह को इसकी परवाह नहीं थी, लेकिन ओबामा द्वारा नियुक्त एक डेमोक्रेट ने वास्तव में हमारे देश को बचाने के लिए वोट दिया। मैं उनके साहस के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। वह अमेरिका से प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


संघीय अदालत ने टैरिफ पर लगाई थी रोक
यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा था कि ट्रंप ने देशों पर टैरिफ लगाने के लिए अपनी शक्तियों का सीमा से आगे बढ़कर इस्तेमाल किया। संघीय अदालत ने 7-4 के फैसले से ट्रंप के टैरिफ को गलत बताया और उस पर रोक लगाने का आदेश दिया। हालांकि ये आदेश तुरंत लागू नहीं होगा और अदालत ने ट्रंप प्रशासन को अक्तूबर तक सुप्रीम कोर्ट में अपील का समय दिया है, तब तक टैरिफ लागू रहेगा।
विज्ञापन


टैरिफ पर रोक लगी तो अमेरिका को मिलने वाले लाखों करोड़ रुपये से हाथ धोना पड़ेगा
संघीय अदालत का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बड़ा झटका है क्योंकि उनकी व्यापार नीतियों ने वित्तीय बाजार में भारी उथल-पुथल मचा रखी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का समय है, बढ़ती महंगाई और धीमी आर्थिक वृद्धि ने दुनिया को मंदी की तरफ धकेल दिया है। अब अगर टैरिफ पर भी रोक लग जाती है तो इससे अमेरिका को मिलने वाले लाखों करोड़ रुपये भी अटक जाएंगे। हालांकि विदेशी स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल पर लगाए गए टैरिफ पर अदालत ने रोक नहीं लगाई है क्योंकि ये आयात अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें