फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: 'जब POJK के आतंकी ठिकाने पर भारतीय सेना ने दागीं 10-15 मिसाइलें'; मुजफ्फराबाद में दहशत

Wed, 07 May 2025 02:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद (पीओजेके)

सार

मुजफ्फराबाद के निवासियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में हमले के बाद के हाल बयां किए हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक भारतीय सेना के मिसाइल हमले के दौरान इलाके में 10-15 मिसाइलें गिरीं और दहशत का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओजेके के मुजफ्फराबाद में हमले के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) के मुजफ्फराबाद में भी आतंकी ठिकाने को नष्ट किया है। हमले के समय और बाद के मंजर को लेकर स्थानीय निवासी अहमद अब्बासी ने कहा, अचानक शुरू हुई गोलाबारी के बाद ऐसा लगा कि इस इलाके में करीब 10 से 15 मिसाइलें गिरीं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि जिस ठिकाने को भारतीय मिसाइल ने निशाना बनाया वहां एक मस्जिद और मदरसा भी था।
विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा के सबसे महत्वपूर्ण शिविर पर हमला
सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने शवाई नाला कैंप को भी निशाना बनाया है। इसे बैत-उल-मुजाहिदीन के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि मुजफ्फराबाद पीओजेके में मुजफ्फराबाद-नीलम रोड पर है। इसे लश्कर-ए-तैयबा के सबसे महत्वपूर्ण शिविरों में एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों की तारीफ की; पूरी कैबिनेट ने थपथपाई मेज
विज्ञापन

पाकिस्तानी दहशतगर्दों को निशाना बनाया
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में शामिल आतंकी संगठनों- जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दहशतगर्दों को निशाना बनाने के लिए स्थानों का चयन किया।

ये भी पढ़ें- सिंदूर का प्रहार: कंधार से पहलगाम तक 25 मिनट में 25 साल का हिसाब बराबर, आतंकी शिविरों का ओसामा से क्या कनेक्शन

भारतीय सेना ने आधिकारिक तस्वीरें-वीडियो जारी कर दिखाई तबाही
बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों पर हमला किया है, उसकी आधिकारिक तस्वीरें भी जारी की गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की महिला अधिकारियों- विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीओजेके में पांच आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं, जबकि चार आतंकी ठिकाने ऐसे हैं जो पाकिस्तानी सीमा के भीतर हैं। खास बात ये है कि मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय- मरकज-तैय्यबा पर एक के बाद एक चार मिसाइलें दागी गईं। 

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें