फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में कोरोना का केवल एक सक्रिय मामला, अन्य देशों में स्थिति गंभीर

Fri, 29 May 2020 05:34 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

  • 50 लाख की आबादी वाले इस देश में कोरोना का सिर्फ एक सक्रिय मामला।
  • दुनिया के अन्य देशों में स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।
  • न्यूजीलैंड में एक सप्ताह से कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का लगभग उन्मूलन हो गया है और 50 लाख की आबादी वाले इस देश में आज की तारीख में महामारी का केवल एकमात्र सक्रिय मामला बचा है, लेकिन दुनिया के अन्य देशों में स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और पाकिस्तान में इस विषाणु के कहर से बड़ी संख्या में मौत होने की खबर है।

विज्ञापन


अमेरिका में धीरे-धीरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने के बावजूद पिछले सप्ताह महामारी से उत्पन्न स्थितियों के चलते 20 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए। अब यह डर बढ़ता जा रहा है कि कोरोना वायरस दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है।

लोगों की नौकरी छिनने संबंधी अमेरिकी श्रम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के चलते मार्च के मध्य में हुई तालाबंदी के बाद से चार करोड़ दस लाख अमेरिकी लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में एक सप्ताह से कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आए 1,504 लोगों में से 22 की मौत हो गई है और एक व्यक्ति को छोड़कर शेष अन्य ठीक हो गए हैं।

पाकिस्तान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 57 लोगों की मौत दर्ज की गई जो देश में महामारी के शुरू होने के बाद से एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में महामारी से मरनवालों की कुल संख्या 1,300 के आंकड़े को पार कर गई है और संक्रमण के मामलों की संख्या 64 हजार से अधिक हो गई है।

फिलीपीन में दो महीने से अधिक समय से चली आ रही कड़ी पाबंदी के बाद राजधानी मनीला में लॉकडाउन में ढील देने का निर्णय किया गया है जहां हाल में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिली थी।

अमेरिका में इस महामारी से सर्वाधिक मौत हुई हैं और मृतकों की संख्या 1,01,000 के आंकड़े को पार कर गई है। हालांकि, देश के आर्थिक आंकड़ों में कुछ उत्साहजनक संकेत दिखे हैं। संकट शुरू होने के बाद से बेरोजगारी भत्ते का लाभ ले रहे लोगों की संख्या ढाई करोड़ से घटकर दो करोड़ दस लाख रह गई है। अमेरिका में अप्रैल में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत थी और कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि मई में यह 20 प्रतिशत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें