फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2050 तक एक तिहाई डूब जाएगा जकार्ता, राष्ट्रपति ने कहा: बोर्नियो द्वीप पर स्थानांतरित होगी राजधानी

Fri, 16 Aug 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जकार्ता (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पृथ्वी पर सबसे तेजी से डूबने वाले शहरों में से एक जकार्ता को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो इसका एक तिहाई हिस्सा 2050 तक डूब सकता है। दशकों से भूजल भंडार के अनियंत्रित दोहन, समुद्र का बढ़ता जलस्तर और तेजी से बदलते मौसम इनके कारणों में शामिल है। इसके कुछ हिस्से अभी से गायब होने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मौजूदा पर्यावरणीय उपायों का बहुत कम प्रभाव पड़ा है। इसलिए सरकार कठोर कदम उठा रही है। इसके तहत देश की राजधानी को बदलने का फैसला किया गया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इसके स्थान की घोषणा जल्द की जा सकती है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने ट्विटर पर कहा कि हमारे देश की राजधानी बोर्नियो द्वीप पर स्थानांतरित हो जाएगी। देश के प्रशासनिक और राजनीतिक केन्द्र को स्थानांतरित करना राष्ट्रीय संरक्षण का एक कार्य हो सकता है, लेकिन यह जकार्ता के लिए प्रभावी रूप से मौत की घंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें