फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सेकंड में कोरोना ले रहा एक व्यक्ति की जान, दुनिया में मृतकों का आंकड़ा सात लाख पार

Thu, 06 Aug 2020 11:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या और महामारी के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। दुनिया में इससे जान गंवाने वालों की संख्या सात लाख को पार कर गई। पिछले दो हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से हर 24 घंटे में औसतन 5,900 लोगों की जान जा रही है। यह प्रति घंटे 247 लोगों और हर 15 सेकंड में एक व्यक्ति के बराबर है।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.87 करोड़ को पार कर गया है। लैटिन अमेरिका के देशों में महामारी तेज गति से पांव पसार रही है। अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या भी दो लाख पार पहुंच गई है। लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

करीब 64 करोड़ की आबादी वाले लैटिन अमेरिका में ब्राजील, वेनेजुएला, चिली और अर्जेटीना समेत 33 देश हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की दर लगातार चौथे सप्ताह बढ़ी है। हालांकि नए मामलों में लगातार दूसरे सप्ताह में पांच फीसदी गिरावट आई है।
विज्ञापन

 
मेक्सिको में 148 नए मामले
मेक्सिको में कोरोना वायरस के 148 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 449,961 हो गई है, वहीं, पिछले 24 घंटों में 6,148 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
 
जर्मनी में 741 नए केस
 जर्मनी में कोरोना के 741 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 212,022 हो गई है। वही, संक्रमण  से मरने वालों का आंकड़ा 12  बढ़कर 9,168 हो गया है।

पाक में अब तक 6 हजार मौतें
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 15 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 6,014 हो गया है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 281,136 है।  

विज्ञापन

ठीक हो चुके 90 फीसदी मरीजों के फेफड़ों में समस्या  

चीन में वुहान के प्रमुख कोरोना अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके करीब 90 फीसदी मरीज फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि पांच फीसदी मरीज फिर से पॉजीटिव पाए जाने के बाद क्वारंटीन किए गए हैं।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान विश्वविद्यालय के झोंगनान अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट के निदेशक पेंग जिहयोंग के नेतृत्व में अप्रैल में ठीक हो चुके 100 लोगों के नमूने लिए गए, जिन में से 90 फीसदी के फेफड़ों में समस्या पाई गई।

नतीजों में पता चला कि इतनी बड़ी संख्या में रोगियों के फेफड़े अभी भी क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं, जिसका अर्थ है कि उनके फेफड़ों के वेंटिलेशन और गैस एक्सचेंज फंक्शन स्वस्थ लोगों के स्तर तक नहीं पहुंच पाए। अध्ययन में रोगियों की औसत आयु 59 है।
 
स्वस्थ होने के बाद मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे लोग
कोरोना से ठीक होकर घर लौटे आधे से ज्यादा लोग मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। इटली के मिलान में स्थित सैन राफेल अस्पताल में किए गए अध्ययन के अनुसार अस्पताल में भर्ती  संक्रमितों में ठीक होने के बाद मानसिक बीमारियों के लक्षण दिखाई दिए।

इनमें, ज्यादातर लोगों को नींद ना आने की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। करीब 40 प्रतिशत लोगों में नींद ना आने के लक्षण दिखाई दिए हैं। वहीं 31 प्रतिशत लोग डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं, तो 42 प्रतिशत लोग एंग्जाइटी की समस्या से जूझ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें