सिंगापुर में दिवाली पर ‘खतरनाक’ आतिशबाजी करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति पर मंगलवार को तीन हजार सिंगापुरी डॉलर यानी करीब 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्टोर मैनेजर के रूप में काम करने वाले 43 साल के शिवश्रवणन सुपैया मुरूगन ने हैप्पी बूम पटाखों का डिब्बा खरीदा था।
इसे उन्होंने लिटिल इंडिया क्षेत्र में दिवाली मनाने के लिए जलाया। खतरनाक पटाखे जलाने के एक आरोप में उन्हें दोषी ठहराया गया। आरोप के मुताबिक, मद्रास स्ट्रीट पर मोहीकेंस क्लब के पास उसने पटाखे जलाने का फैसला किया क्योंकि उसे लगा कि वहां आसपास कोई कैमरा नहीं है।