फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास में गन कानून ने बचाई चर्च हमले में कई लोगों की जान: डोनाल्ड ट्रंप

Wed, 01 Jan 2020 02:39 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चर्च हमले के बाद बयान जारी करते हुए कहा है कि टेक्सास राज्य में हुई घटना में गन कानून ने ही कई लोगों की जान बचाई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चर्च के सुरक्षा अधिकारी ने उस बंदूकधारी को गोली मार दी जिसने प्रार्थना सभा के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


वाइट सेटलमेंट के फोर्ट वर्थ उपनगर के एक गिरजाघर में रविवार को हुई गोलीबारी अमेरिका में किसी धार्मिक स्थल पर हमले की ताजा घटना है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘सब कुछ थोड़ी देर में खत्म हो गया और इसके लिए उन बहादुर लोगों को शुक्रिया जिसने 242 श्रद्धालुओं की रक्षा करने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इन नायकों ने लोगों की जिंदगियां बचाई और टेक्सास कानूनों ने उन्हें हथियार रखने की अनुमति दी।’ 

गोलीबारी के बीच संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान 43 वर्षीय कीथ थॉमस किनुनेन के रूप में कर ली गई है। वह रीवन ओक्स का रहने वाला है तथा उसका अपराधों का लंबा रिकॉर्ड है। वह कई राज्यों में रह चुका है और कई बार तो बेघर भी रहा। उसके आपराधिक रिकॉर्डों में कई राज्यों में गिरफ्तारियां और अन्य मामलों में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


क्या था गन कानून
अमेरिका में गन कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ गन रख सकता है और किसी भी धार्मिक स्थल पर ले जा सकता है। इसे पारित होने पर कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई थी और इसे खत्म करने की मांग की थी। लेकिन ट्रंप ने इसे अपना पूर्ण समर्थन दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें