फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storm: उत्तरी मिशिगन में भीषण तूफान से एक की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Sun, 22 May 2022 04:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गेलॉर्ड।

सार

‘मुनसन हेल्थकेयर’ के एक प्रवक्ता ब्रायन लॉसन ने बताया कि ओटेस्गा मेमोरियल अस्पताल में 23 लोगों का इलाज चल रहा है और एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उत्तरी मिशिगन के गेलॉर्ड शहर में भीषण तूफान से एक शख्स की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तूफान का असर इतना भीषण था कि वाहन पलट गए, इमारतों की छतें उड़ गईं और पेड़ तथा बिजली के खंभे उखड़ गए।

विज्ञापन


यह तूफान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:45 बजे डेट्रॉइट से करीब 370 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में गेलॉर्ड शहर में आया, जहां करीब 4,200 लोग रहते हैं। कार मरम्मत की दुकान के मालिक माइक क्लेपाडलो ने कहा कि उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने बाथरूम में शरण ली। 

‘मुनसन हेल्थकेयर’ के एक प्रवक्ता ब्रायन लॉसन ने बताया कि ओटेस्गा मेमोरियल अस्पताल में 23 लोगों का इलाज चल रहा है तथा एक की मौत हो गई है। उन्होंने घायलों की स्थिति या मृतक की पहचान नहीं बताई। मेयर टॉड शरार्ड ने कहा, मैंने अपने जीवन में कभी इस तरह का कुछ नहीं देखा, मैं स्तब्ध हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें