फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: इंडियाना के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 11:53 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशावाका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में एक बार फिर गोलाबारी की घटना सामने आई है। इंडियाना के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की ताजा घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के बाद मॉल को चारों तरफ से घेर लिया गया और दुकानदारों को मॉल के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 3 बजे हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।


मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की है। घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें चारों अफरातफरी मची हुई है और लोग मॉल से बाहर निकलते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


44 साल की रेनी डॉमिनिक ने बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ मॉल में थी, जब उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद लोग जान बचाकर भागने लगे। मुझे लगा कि शायद यह एक बवंडर था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें