फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय शख्स गिरफ्तार, 2.3 मिलियन डॉलर ठगी का आरोप

Wed, 04 Aug 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यू जर्सी

सार

भारतीय नागरिक को अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यू जर्सी में भारतीय शख्स पर एक अमेरिकी बुजुर्ग से 2.3 मिलियन डॉलर ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नागरिक को अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यू जर्सी में भारतीय शख्स पर एक अमेरिकी बुजुर्ग से 2.3 मिलियन डॉलर ठगने का आरोप है। धोखाधड़ी के आरोप में 28 वर्षीय आशीष बजाज को उत्तरी कैरोलिना के मध्य जिले में संघीय अदालत में मजिस्ट्रेट जज जो एल वेबस्टर के सामने पुलिस ने पेश किया। न्यू जर्सी पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। इस मामले में बजाज को 20 साल की जेल और 250,000 डॉलर के जुर्माने या दोनों की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें