फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तीन अमेरिकी सैनिकों में एक ने कोरोना वैक्सीन लेने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह

Thu, 18 Feb 2021 10:14 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी सेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका भले ही पहले स्थान पर हो लेकिन एक रिपोर्ट के खुलासा से देश की किरकिरी हो रही है। दरअसल इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि तीन अमेरिकी सैनिकों में एक सैनिक ने कोरोना टीका लगाने से साफ इंकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह सोशल मीडिया बताई जा रही है जहां कि वैक्सीन से जुड़ी कई अफवाहों फैलाई गईं हैं। इन अफवाहों में मौत से लेकर बीमार पड़ने के उदाहरण शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा जारी डाटा के अनुसार डेढ़ लाख जवानों ने वैक्सीन ले ली है लेकिन 75 हजार ने लेने से मना कर दिया है। अधिकारियों न कहा कि वैक्सीन न लेने वाले जवानों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है जो कि चिंताजनक है। अधिकारियों ने कहा कि हमलोगों ने जवानों को वैक्सीन लगाकर देश के अन्य नागरिकों की शंका को दूर करना चाहते थे लेकिन जवानों के इस तरह से इंकार करने से बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

नेवी के फ्लीट कमांडर वाइस एडमिरल एंड्रयू लेविस ने कहा कि हमने इसे अभी तक अनिवार्य नहीं किया है। लेकिन अगर जवान इस तरह से इनकार करेंगे तो वैक्सीन को अनिवार्य करना जरूरी हो जाएगा।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर जनरल डेविड डॉयल ने कहा कि आर्मी कमांडर को 75000 जवानों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि आगे किसी भी तरह की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने से इनकार करने वाले में अधिकतर कम उम्र के सैनिक हैं। हालांकि इन सभी को मनाने के लिए हमलोग उपाय ढूंढ़ रहे हैं, जल्द से जल्द इन सभी सैनिकों को मना लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें