फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 12 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में तीन नाबालिग लड़के गिरफ्तार, इंटरनेट पर वीडियो भी किया अपलोड

Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)

सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कहा कि कुछ दिन पहले लड़कों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मोबाइल से उस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका वीडियो अपलोड करने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी लड़के और पीड़िता जेनापुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी लड़कों की उम्र 14 से 17 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कहा कि कुछ दिन पहले लड़कों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मोबाइल से उस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।

वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपये
जेनापुर थाने के आईआईसी उमाकांत नायक ने कहा कि "इसके तुरंत बाद, आरोपी ने वीडियो क्लिप का उपयोग करके लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने उन्हें 20,000 रुपये उसे नहीं दिए तो वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे। जब पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया, जो कि वायरल हो गया है।" 
विज्ञापन


पीड़िता के एक रिश्तेदार ने वीडियो देखा और पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी दी। जब पिता ने अपनी बेटी से पूछताछ शुरू की, तो उसने उन्हें सारी बातें बताई। नायक ने कहा कि "उसके पिता की शिकायत के आधार पर हमने तीनों लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें