रिपब्लिकन की सांसद लिसा मुर्कोव्स्की ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार को इन प्रीमियम टैक्स क्रेडिट को जारी रखने की आवश्यकता होगी। कई अन्य रिपब्लिकन ने नामांकन में वृद्धि को देखते हुए टैक्स क्रेडिट को लेकर सवाल उठाए हैं।
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य कानून अफोर्डेबल केयर एक्ट (ओबामाकेयर) के जरिए 24 मिलियन लोगों बीमा कवरेज के लिए 24 मिलियन लोगों ने साइन अप किया। सरकारी बाजार के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल कवरेज में इतने अधिक लोगों का नामांकन कभी नहीं हुआ। यह डेमोक्रेटिक नेताओं के लिए गर्व का समय है तो वहीं रिपब्लिकन नेताओं के लिए यह चिंता का विषय है। राष्टपति जो बाइडन ने कार्यक्रम पर जोर दिया।
विज्ञापन
बाइडन ने बताया पदभार संभालने के बाद किया था वादा
राष्ट्रपति बाइडन ने अपने बयान में कहा, नामांकन में वृद्धि कोई संयोग नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने पदभार संभाला था तो मैंने यहां की जनता से वादा किया था कि मैं स्वास्थ्य देखभाल और दवाओं की लागत कम कर दूंगा। कवरेज के लिए साइन अप करना आसान बना दूंगा, और किफायती देखभाल अधिनियम, मेडिकेयर और मेडिकेड को मजबूत करूंगा।"
बाइडन ने ट्रंप पर ओबामाकेयर को बदनाम करने का लगाया आरोप
बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ओबामाकेयर को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ वर्षों से ओबामाकेयर को बदनाम कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे खत्म करने की असफल कोशिश की। यह डेमोक्रेट्स का रिपब्लिकन के साथ एक कठिन लड़ाई है।"
विज्ञापन
रिपब्लिकन की सांसद लिसा मुर्कोव्स्की ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार को इन प्रीमियम टैक्स क्रेडिट को जारी रखने की आवश्यकता होगी। कई अन्य रिपब्लिकन ने नामांकन में वृद्धि को देखते हुए टैक्स क्रेडिट को लेकर सवाल उठाए हैं। ट्रंप प्रशासन ने अभी तक इसकी पूरी योजना पेश नहीं की। उन्होंने यह नहीं बताया कि वे इसे बेहतर कैसे बनाएंगे? पिछले महीने एक साक्षात्कार के दौरान बाइडन ने कहा, हमारे पास एक ऐसी योजना की अवधारणा है जो बेहतर होगी। बता दें कि HealthCare.gov पर नामांकन 15 जनवरी को समाप्त होगा।