फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आइए नफरत के खिलाफ खड़े हों': दुर्गा पूजा में शामिल हुए मेयर जोहरान ममदानी, कही दिल जीत लेने वाली बात

Thu, 22 Oct 2026 02:50 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, न्यूयॉर्क

सार

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने हिंदू समुदाय के साथ नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाई। इस दौरान उन्होंने नफरत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे शहर के मंदिरों में खुशी, आस्था और सामुदायिक भावना के साथ एक साथ आना सम्मान की बात थी।
विज्ञापन
जोहरान ममदानी, मेयर, न्यूयॉर्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाई। इस दौरान उन्होंने नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपील की। ममदानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'इस हफ्ते, मुझे क्वींस में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशईं और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला।' यह घटना इलिनोइस के एक मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की साजिश को अधिकारियों द्वारा नाकाम किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: 'टेक कंपनियां नफरत से कमा रहीं मुनाफा': हिंदू विरोधी गतिविधियों पर भड़के अमेरिकी सांसद, एफबीआई से क्या कहा?

जोहरान ममदानी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'हमने गरबा किया, आरती की, सिंदूर खेला देखा और देवी दुर्गा का सम्मान किया। हमारे शहर के मंदिरों में खुशी, आस्था और सामुदायिक भावना के साथ एक साथ आना सम्मान की बात थी, खासकर पिछले हफ्ते इलिनोइस के एक हिंदू मंदिर में गोलीबारी की कोशिश के बाद।' ममदानी ने लोगों से अपील की, 'आइए हम सब मिलकर नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपनी साझा जिम्मेदारी निभाएं। जय माता की।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ममदानी को भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गरबा करते और मंदिरों में प्रार्थना व अन्य उत्सवों में हिस्सा लेते देखा गया। उनके ये बयान अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आए हैं। यह इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू पूजा स्थल पर हमले की साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। 11 अक्तूबर को मंदिर पर हमले की कोशिश के बाद पैलेटाइन के एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: 'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था': भारत ने यूएन की रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति, गंभीर गलतियां भी गिनवाई

इस घटना की अमेरिकी सांसदों, राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज संगठनों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही, देश में हिंदुओं और भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत को रोकने की मांग भी उठाई गई है। इलिनोइस का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने बताया है कि जब वह किशोर वहां पहुंचा (जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह सामूहिक गोलीबारी करने के इरादे से आया था) तब वे और उनका परिवार ऑरोरा मंदिर में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें