गत वर्ष मालदीव के चुनाव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के इंडिया आउट अभियान के बाद भी पर्यटकों की आवक में भारतीय दूसरे नंबर पर थे। इससे पहले मालदीव पर्यटकों में भारतीय शीर्ष पर थे। इस वर्ष मोदी के लक्षद्वीप घूमने पर मुइज्जू के मंत्रियों ने अनर्गल टिप्पणियों के जरिये जब भारत विरोधी जहर उगला तो मालदीव जाने वाले भारतीयों में तेज गिरावट आई।
पिछले वर्ष के मार्च महीने की तुलना में इस साल मालदीव घूमने जाने वाले भारतीयों की संख्या में 33 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 में 4 मार्च तक 41,054 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव भ्रमण किया।
विज्ञापन
वहीं, इस वर्ष 2 मार्च तक भारतीय पर्यटकों की संख्या 27,224 दर्ज की गई। इस तरह पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी यानी 13,830 की कमी आई है। वजह साफ है कि भारत से संबंध खराब कर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू मालदीव के लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं।
गत वर्ष मालदीव के चुनाव में मुइज्जू के इंडिया आउट अभियान के बाद भी पर्यटकों की आवक में भारतीय दूसरे नंबर पर थे। इससे पहले मालदीव पर्यटकों में भारतीय शीर्ष पर थे। इस वर्ष मोदी के लक्षद्वीप घूमने पर मुइज्जू के मंत्रियों ने अनर्गल टिप्पणियों के जरिये जब भारत विरोधी जहर उगला तो मालदीव जाने वाले भारतीयों में तेज गिरावट आई।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ने भारत से मांगी माफी
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने उनके देश के मंत्रियों के भारत विरोधी प्रतिक्रिया पर खेद जताते हुए कहा, इससे मालदीव के पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। मैं मालदीव के लोगों की तरफ से भारत से माफी मांगता हूं। एजेंसी