IDF ने ईरान के नौ वैज्ञानिकों को मार गिराया
- फोटो : अमर उजाला
इस्राइल ने ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा किया है। इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मृतकों की सूची भी जारी की है। इसके अलावा एक वीडियो जारी कर इस्राइल ने ये समझाया है कि परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने के लिए ईरान में किन ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आईडीएफ ने कहा है कि एक साथ हुए हमलों में 9 ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ये सभी लोग बम बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रहे थे और काफी आगे बढ़ चुके थे।
इस्राइली सेना का दावा- ईरान के परमाणु वैज्ञानिक बम बनाने के प्रयास कर रहे थे
आईडीएफ ने शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ हमले किए। ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। शुरुआती हमलों में ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। आईडीएफ ने इन वैज्ञानिकों के नाम भी जारी किए हैं। इस्राइली सेना के मुताबिक इन वैज्ञानिकों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई और बम बनाने के प्रयासों को भी आगे बढ़ाया।