सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला बुलेट ट्रेन ड्राइवर नजर आ रही हैं। महिलाएं पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं।
क्राउन प्रिंस मोहम्म बिन सलमान के विजन-2030 के तहत महिलाओं का एक और सपना पूरा होने जा रहा है। दरअसल, सऊदी अरब की महिलाएं अब बहुत जल्द बुलेट ट्रेन चलाती हुईं नजर आएंगी। इससे चार साल पहले महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया था।
विज्ञापन
सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला बुलेट ट्रेन ड्राइवर नजर आ रही हैं। महिलाएं पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं। पहले बैच में 32 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनकी नियुक्ति मक्का और मदीना के बीचत चलने वाली बुलेट ट्रेन में की गई है।
सऊदी अरब रेलवेज (एसएआर) ने यह वीडियो नए साल 2023 के पहले दिन साझा किया है। वीडियो में एक महिला ड्राइवर कहते हुए सुनाई दे रही हैं- "हम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। हमें फख्र है कि यह मौका मिला।" ये प्रशिक्षित महिलाएं अब 453 किलोमीटर लंबी हर्मेन हाईस्पीड लाइन (मक्का - मदीना को जोड़ने वाली) पर बुलेट ट्रेन दौड़ाती हुईं नजर आएंगी।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए साल 2022 के शुरुआत में तीस बुलेट ट्रेन ड्राइवर की भर्तियां निकाली गईं थीं। बाद में इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया। इन 32 वैकेंसी के लिए 28 हजार महिलाओं ने अप्लाई किया था।
बीते साल सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने ऊंटों की शिप्ट ऑफ द डेजर्ट प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। रियाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में चालीस महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में सऊदी अरब में नौकरी करने वाली महिलाएं बीस फीसदी थीं। 2022 में यह आंकड़ा 33 फीसदी तक हो गया।