फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपकी सोशल मीडिया की लत छुड़ाएगा फेसबुक 

Thu, 02 Aug 2018 06:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया की लत से पूरी दुनिया परेशान है। अब इस लत को छुड़ाने में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ही आपकी भी मदद करेगी। एक बयान जारी करते हुए फेसबुक ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय प्रबंधन में उसके नए टूल्स मदद करेंगे। बयान में कहा गया कि हम चाहते हैं कि लोग अपनी इच्छानुसार, सकारात्मक और प्रेरणादायक होने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय बिताएं। इसके साथ ही माता-पिता और बच्चे अपनी आदतों के बारे में बात करें, जो कि उनके लिए सही है।

विज्ञापन


फेसबुक ने कहा कि वह एप पर ऐसा सुविधा उपलब्ध कराएगा कि लोग तय कर सकेंगे कि वह कितना समय बिताएं। इसके बाद समय समाप्त होने पर फेसबुक उन्हें हर दिन एक अलर्ट भेजेगा। इसमें सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन को बंद करने का भी विकल्प रहेगा।

फेसबुक ने पिछले कुछ समय में अपनी सामग्री में काफी बदलाव किया है। इसमें इस साल की शुरुआत में दोस्तों और परिवार के लोगों के पोस्ट को अधिक दिखाने का इंतजाम शामिल था। बता दें कि इंस्टाग्राम, फेसबुक का ही हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें