फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी समय फिर से परमाणु परीक्षण कर सकता है उत्तर कोरिया

Tue, 13 Sep 2016 06:16 AM IST
एजेंसी/ सियोल
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पांचवें और अब तक के सबसे ताकतवर परमाणु परीक्षण की हाल ही में हुई वैश्विक आलोचना के बाद उत्तर कोरिया किसी भी समय अगला परमाणु परीक्षण करने को तैयार है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता मून सांग-ग्यून ने कहा, ‘एक और परीक्षण दूसरी सुरंग की किसी शाखा में या तीसरी सुरंग में होगा। तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।’ प्रवक्ता ने खुफिया मामलों का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना उत्तर कोरिया के ‘आगे होने वाले परमाणु परीक्षणों, बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों या जमीनी स्तर पर होने वाले उकसावों’ से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर पूरी तरह तैयार है।

सियोल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अपना पहला परमाणु परीक्षण अक्टूबर 2006 में पहली सुरंग में किया था। इसके बाद हालिया चार परीक्षण दूसरी सुरंग में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें