फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एटीएम से पैसे नहीं बल्कि निकलती हैं सोने की चीजें

Sun, 17 Mar 2019 03:14 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोल्ड एटीएम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आज के जमाने में एटीएम पैसा निकालने का सबसे सुलभ और सहज माध्यम बन चुका है। दुनियाभर में आप कहीं भी जाए एटीएम के जरिए आसानी के पैसा निकाल सकते हैं। मार्केट से लेकर हर जगह एटीएम नजर आते हैं। मगर क्या आपको पता है कि कुछ एटीएम के जरिए सोना भी निकलता है।

सोने के आइटम

यदि जिस एटीएम से आप पैसे निकालते हैं वहां से सोना निकलने लगे तो आप निश्चित तौर पर हैरान हो जाएंगे। मगर क्या आपको मालूम है कि कुछ देशों में ऐसा होता है। यानी वहां के एटीएम से पैसों की बजाए सोना निकलता है। सोना निकालने वाला एटीएम सबसे पहले अबु धाबी के अमीरात पैलेस होटल की लॉबी में लगाया गया था।

विज्ञापन


इस लॉबी से पहले 320 तरह के सोने के आइटम निकाले जा सकते थे। दुनियाभर के ज्यादातर लोग सोने को तिजोरी में रखते हैं लेकिन अबु धाबी के लोग आराम से अपने सोने को बैंक में जमा करके एटीएम से जब चाहें निकाल सकते हैं।  

नहीं है लॉकर की झंझट

इस एटीएम से सोना निकालने के लिए आपको पहले एटीएम मशीन के अंदर कार्ड डालना होता है। इसके बाद ही आप सोना निकाल सकते हैं। हालांकि उसके लिए आपको एक बात का ध्यान रखना होगा। वह यह कि वहां आपका खाता होना जरूरी है। अबु धाबी में कोई भी अपने सोने को घर में नहीं रखता है और उसकी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत हो जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें