फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- US से बातचीत से इनकार करना तर्कसंगत नहीं, अपने अधिकारों की करते रहेंगे रक्षा

Mon, 18 May 2026 03:50 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेहरान (ईरान)।

सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अमेरिका से बातचीत से इनकार करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने साफ किया कि ईरान सम्मान के साथ वार्ता करेगा, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों और अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। इससे हले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जल्द फैसला लेने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
मसूद पेजेशकियन, ईरानी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ाने के तेहरान के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ वार्ता जरूरी है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अपने अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेगा।
विज्ञापन




ईरानी स्टुडेंट्स न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) के मुताबिक, पेजेशकियन ने ये बातें सरकारी विभागों के जनसंपर्क कार्यक्रम 'ईरानियन नैरेटर्स' (ईरानी कहानी बताने वाले) के दौरान कहीं।
विज्ञापन


ईरानी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
यह तर्कसंगत नहीं है कि हम कहें कि हम बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, वे नारे लगाते हैं कि हमें बातचीत नहीं करनी चाहिए। अगर हम बात नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? क्या अंत तक लड़ेंगे? यह तर्कसंगत नहीं है कि हम बातचीत नहीं करेंगे। हम सम्मान के साथ बात करते हैं। 

'हमें तर्क के साथ बात करनी चाहिए'
पेजेशकियन ने आगे कहा कि ईरान कूटनीतिक वार्ता जारी रखते हुए भी अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, हम जनता के समर्थन से देश के अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम हैं। हमें तर्क के साथ बात करनी चाहिए और तर्कपूर्ण जवाब मिलने चाहिए। 

ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्र में तनाव के बीच राष्ट्रीय एकता की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें कोशिश करनी चाहिए कि देश की एकता और आपसी जुड़ाव न टूटे। अगर वे चिल्ला रहे हैं- बात मत करो, तो अगर हम बात नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? क्या आखिर तक लड़ेंगे? हम सम्मान के साथ बातचीत करेंगे। 

विरोधियों पर लगाया देश को अस्थिर करने का आरोप
पेजेशकियन ने ईरान के 'विरोधियों' पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के क्षेत्रीय संघर्षों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, वे तीन दिनों में इस्लामी गणराज्य की व्यवस्था को गिराना चाहते थे। लेकिन आज उन्होंने फूट डालकर आगे बढ़ने की साजिश रची। 

गाजा संघर्ष का जिक्र करते हुए पेजेशकियन ने कहा, हमने देखा कि उन्होंने गाजा और फलस्तीन में किस तरह के अपराध किए और अमेरिकी मीडिया लगातार यह कहते हुए सही ठहराता है कि वे अपनी रक्षा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: डिजिटल युद्ध की ओर ईरान?: होर्मुज में बिछी केबलों पर शुल्क वसूलने की तैयारी, इंटरनेट-बैंकिंग पर खतरा मंडराया

अपनी सरकार के कूटनीतिक रुख को दोहराते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए बातचीत जारी रखेगा। पेजेशकियन ने कहा, हम विदेशियों का सम्मान करते हैं। हम बातचीत करेंगे और हम देश के अधिकारों की रक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरान क्या नई धमकी दी?
लगातार कूटनीतिक गतिरोध के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी जारी की, क्योंकि यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों में राहत और पश्चिम एशिया में महीनों से जारी संघर्ष के बाद मुआवजे को लेकर बातचीत रुकी हुई है।

ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान के लिए समय निकलता जा रहा है और उन्हें जल्दी कदम उठाने चाहिए। नहीं तो उनका कुछ भी नहीं बचेगा। समय बहुत अहम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें