फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: 23 वर्षीय तुषार कुमार ने रचा इतिहास, ब्रिटेन में सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने; मिली बोरेहामवुड की कमान

Mon, 18 May 2026 01:34 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

23 वर्षीय तुषार कुमार ब्रिटेन के एल्सट्री और बोरेहामवुड के मेयर बने हैं। वह ब्रिटेन के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। तुषार ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए युवाओं को जनसेवा से जोड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
तुषार कुमार - फोटो : cllr.tkumar: Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के 23 वर्षीय तुषार कुमार ने ब्रिटेन में इतिहास रच दिया है। उन्हें आधिकारिक तौर पर एल्सट्री और बोरेहामवुड का मेयर नियुक्त किया गया है। वह ब्रिटेन के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन


13 मई को बोरेहामवुड के फेयरवे हॉल में आयोजित एक समारोह में उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई। तुषार कुमार ने लंदन के किंग्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है। मेयर की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह डिप्टी मेयर के रूप में काम कर रहे थे। वह लंबे समय से बोरेहामवुड में स्थानीय नागरिक और सामुदायिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

इस बड़ी उपलब्धि पर तुषार कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे एक बड़ा सम्मान बताया। तुषार ने कहा कि किंग्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान पढ़ने से लेकर अपने पसंदीदा शहर का मेयर बनने तक का यह सफर उनके लिए किसी सपने जैसा है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में मिले समर्थन के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UAE: बराकाह परमाणु संयंत्र क्यों है इतना अहम? जिस पर हमले से पश्चिम एशिया में फिर शुरू हो सकता है युद्ध

इसी दौरान तुषार ने निवर्तमान मेयर डैन ओजारो को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर रहते हुए उन्हें डैन से बहुत कुछ सीखने को मिला। डैन ने पिछले एक साल में शहर की सेवा में जो योगदान दिया, तुषार ने उसकी भी सराहना की। आगामी नागरिक वर्ष के लिए लिंडा स्मिथ को नया डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मेयर के रूप में तुषार कुमार का मुख्य लक्ष्य समुदाय के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाना है। वह स्थानीय चैरिटी संस्थाओं और संगठनों की मदद करना चाहते हैं। इसके साथ ही वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक युवा सार्वजनिक सेवा और सामुदायिक जीवन में हिस्सा लें। तुषार ने संकल्प लिया कि वह समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को सुलझाने और युवाओं को प्रेरित करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें