फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam: पूर्वोत्तर भारत पर्व ने वियतनाम में खोले पर्यटन-निवेश के नए आयाम, विदेश राज्य मंत्री ने कही यह बात

Sun, 29 Oct 2023 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हो ची मिन्ह

सार

वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार रंजन सिंह ने भरोसा जताया कि मिजोरम के लोग सात नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को ही वोट देंगे। उन्होंने दावा किया कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में बीजेपी और महिला उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वियतनाम में नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (पूर्वोत्तर भारत पर्व) का आयोजन हो रहा है। इस तीन दिनी उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को वियतनाम के करीब 70 टूर ऑपरेटरों के साथ पर्यटन पर बैठकें, वियतनाम के करीब 100 उद्यमियों के साथ व्यापार-निवेश पर चर्चा और वियतनामी कुलपतियों के साथ वैचारिक आदान प्रदान हुआ।

कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कहा, इससे पूर्वोत्तर भारत से वियतनाम व अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए पर्यटन, निवेश व संपर्क के द्वार खुले हैं। 

मिजोरम में बीजेपी को वोट : सिंह

विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार रंजन सिंह ने भरोसा जताया कि मिजोरम के लोग सात नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को ही वोट देंगे। उन्होंने दावा किया कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में बीजेपी और महिला उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें