फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: यूक्रेन में मारा गया रूस की ओर से लड़ रहा उत्तर कोरियाई सैनिक, जंग के बीच दक्षिण कोरिया का दावा

Sat, 28 Dec 2024 02:53 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का एक बड़ा दावा सामने आया है। इसमें बताया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ रहा उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन में मारा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर पूरी दुनिया की नजर है। दूसरी ओर शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का एक बड़ा दावा सामने आया है। इसमें बताया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ रहा उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन में मारा गया। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते लड़ते समय यूक्रेनी सेना के हाथों पकड़े गए इस सैनिक की मौत गहरे घावों के कारण हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि लगभग 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिक युद्ध में मारे या घायल हो गए हैं जब वे रूसी सेना के साथ लड़ाई में शामिल हुए थे। 

दक्षिण कोरियाई एजेंसी का दावा
मामले में दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने बताया कि 26 दिसंबर को पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। हालांकि एजेंसी ने पहले अनुमान जताया था कि 1,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और इसका कारण युद्ध भूमि के माहौल और ड्रोन हमलों का सामना करने में उनकी कमी बताई गई है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने भी की पुष्टि
मामले में व्हाइट हाउस ने भी दक्षिण कोरिया के अनुमानों की पुष्टि की है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को जनरलों द्वारा निरर्थक हमलों में भेजा जा रहा है और उन्हें व्यय योग्य माना जा रहा है।

इसके साथ ही, रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय खुद की जान ले रहे हैं, क्योंकि वे पकड़े जाने पर अपने परिवारों के खिलाफ प्रतिशोध से डरते हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया और रूस के सैन्य संबंधों को लेकर यह घटना फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें