फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का किया परीक्षण, नाराज हो सकता है अमेरिका

Sun, 05 May 2019 04:36 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन की निगरानी में लंबी दूरी वाले कई रॉकेट लॉन्चर और सामरिक हथियारों का परीक्षण किया है। नवंबर 2017 के बाद यह उसका पहला मिसाइल परीक्षण है।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की इस हरकत से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खफा होने की आशंका है। हालांकि, उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने अपनी खबर में कहा है कि किम ने एक अभ्यास का आदेश दिया था, जिसमें लंबी दूरी वाले कई रॉकेट लॉन्चर (जो संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के दायरे में नहीं आते) और सामरिक हथियार शामिल थे।

इस बारे में सियोल के रक्षा मंत्रालय के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि प्योंगयांग ने 240 मिमी और 300 मिमी के कई रॉकेट लॉन्चर और लगभग 70 से 240 किलोमीटर मारक क्षमता वाले नए सामरिक हथियारों का परीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में हुई किम और ट्रंप के बीच शिखर वार्ता रही थी बेनतीजा

फरवरी में किम और ट्रंप के बीच हुई शिखर वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद से ही अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध जारी है। इसके बावजूद ट्रंप ने कोई हल निकालने का विश्वास जाहिर किया था। 

वहीं, इससे पहले केसीएनए ने कहा था, ‘इस अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र और पूर्वी मोर्चे पर लंबी दूरी वाले रॉकेट लॉन्चरों और सामरिक हथियारों की क्षमता एवं हमला करने की सटीकता का अनुमान लगाना था।’ 

उसने कहा कि यह अभ्यास पूर्वी समुद्र में किया गया, जिसे जापान सागर भी कहा जाता है। प्योंगयोंग की इस कार्रवाई से प्रतीत होता है कि वह लंबित पड़ी परमाणु वार्ता को लेकर वॉशिंगटन पर दबाव बनाना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें