उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच एक बार फिर तकरार बढ़ गई है। अपने शासक किम जोंग उन को ‘रॉकेटमैन’ कहने पर उत्तर कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बुरी तरह भड़क गया। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति इसी तरह उकसाने वाली बयानबाजी करते रहेंगे तो उनका फिर से अपमान करते हुए उन्हें ‘सठियाया’ हुआ कहा जाता रहेगा। उत्तर कोरिया की प्रथम उप विदेश मंत्री चोई सोन-होई ने उत्तर कोरिया के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के ट्रंप के बयान और किम को रॉकेटमैन के नाम से पुकारने के बदले यह चेतावनी दी थी।