फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियाई सीमा पर बढ़ा तनाव: किम जोंग उन की बहन ने दी चेतावनी, उत्तर कोरिया के खिलाफ फिर गूंजेंगे प्रचार संदेश

Thu, 22 Oct 2026 11:16 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने सियोल के खिलाफ फिर से मनोवैज्ञानिक युद्ध और लाउडस्पीकर के जरिए प्रोपगैंडा शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
किम यो जोंग, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की बहन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के साथ लगी अपनी भारी हथियारों से लैस सीमा पर सियोल के खिलाफ फिर से प्रचार प्रसार (प्रोपगैंडा) शुरू करने की योजना बना रहा है। यह बात नेता किम जोंग उन की बहन ने कही है। इससे एक बार फिर 'मनोवैज्ञानिक युद्ध' (साइकोलॉजिकल वॉरफेयर) शुरू हो गया है। यह तनाव तब बढ़ा है जब बारूदी सुरंगों (लैंड माइन्स) के विस्फोट में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हो गए। किम यो जोंग (जो वाशिंगटन और सियोल के मामलों में अपने भाई की मुख्य प्रवक्ता हैं) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने सीमा के उन अग्रिम इलाकों का दौरा किया, जहां उत्तर कोरियाई सैनिक किलेबंदी (मजबूत घेराबंदी) कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था': भारत ने यूएन की रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति, गंभीर गलतियां भी गिनवाई

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दक्षिण कोरिया इस किलेबंदी के काम में कोई बाधा डालता है, तो उत्तर कोरिया इसका कड़ा जवाब देगा। यह काम दक्षिण कोरिया के साथ संबंध हमेशा के लिए तोड़ने की किम जोंग उन की नीति का हिस्सा है। किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन घोषित किया है, जबकि वाशिंगटन के साथ भी उनका राजनयिक गतिरोध चल रहा है।
विज्ञापन


किम यो जोंग ने क्या कहा?
किम यो जोंग ने कहा, 'हमारी सामरिक टीमें नई जगहें ले रही हैं। अक्तूबर के अंदर ही, दक्षिण कोरिया के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध के लिए पूरी सीमा पर लाउडस्पीकर काम करने लगेंगे।' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दक्षिण कोरिया की ओर से चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई जाती हैं (जिसके बारे में सियोल का कहना है कि इसका मकसद किलेबंदी कर रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों को वापस सीमा के उस पार भेजना है) और इससे हमारी क्षेत्रीय सुरक्षा या हमारे सैनिकों की सुरक्षा को कोई नुकसान पहुंचता है, तो उत्तर कोरिया के सीमा रक्षक इन सशस्त्र गुंडों पर कोई रहम नहीं खाएंगे।

दक्षिण कोरियाई ने क्या जवाब दिया?
वहीं, किम यो जोंग की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए प्रसारण फिर से शुरू करने की धमकी के बारे में पूछे जाने पर, दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चुंग बिन्ना ने गुरुवार को कहा कि सीमा पर उत्तर कोरिया की हरकतों के जवाब में सियोल को उचित कदम उठाने होंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किस तरह के कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: सांसद मनीष तिवारी बोले- युद्ध अपराधों और नरसंहार के खिलाफ जवाबदेही जरूरी

अमेरिका के नेतृत्व वाली 'यूनाइटेड नेशंस कमांड' के साथ जांच करने के बाद, सियोल ने 21 सितंबर को सीमा पर हुए विस्फोटों के लिए उत्तर कोरिया द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों (माइंस) को जिम्मेदार ठहराया। सियोल ने उत्तर कोरिया से माफी मांगने और वहां बची हुई बारूदी सुरंगों को हटाने को कहा। उत्तर कोरिया ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें उकसाया गया, तो वे कड़ा जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें