फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: 'परमाणु ताकत से देंगे जवाब, देश को बनाएंगे समाजवादी स्वर्ग', पार्टी की स्थापना दिवस पर किम जोंग

Fri, 10 Oct 2025 08:27 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पार्टी की 80वीं वर्षगांठ पर अमेरिका को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनका देश परमाणु शक्ति और अर्थव्यवस्था दोनों को साथ लेकर चलेगा। चीन-रूस के नेताओं की मौजूदगी में किम ने पश्चिमी देशों के खिलाफ गठजोड़ का संकेत दिया, लेकिन साथ ही अमेरिका से बातचीत की संभावना भी जताई।

विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी। श्रमिक पार्टी की 80वीं वर्षगांठ पर भाषण देते हुए किम ने कहा कि वे उत्तर कोरिया को दुनिया का सबसे बेहतरीन समाजवादी देश बनाएंगे और परमाणु ताकत से किसी भी खतरे का जवाब देंगे। इस दौरान उन्होंने चीन और रूस जैसे देशों के नेताओं की मौजूदगी में पश्चिमी देशों के खिलाफ गठजोड़ मजबूत करने का संकेत भी दिया। दूसरी ओर उन्होंने अमेरिका से बातचीत की इच्छा भी जताई। 

विज्ञापन


अपने भाषण में किम ने कहा कि हमारे देश ने परमाणु हथियार और अर्थव्यवस्था दोनों के विकास की नीति अपनाई है ताकि अमेरिका के बढ़ते परमाणु खतरे का सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम अपने विरोधियों के राजनीतिक और सैन्य दबाव का साहसिक जवाब दे रहे हैं। मैं इस देश को समृद्ध और सुंदर बनाकर, दुनिया का सबसे बेहतरीन समाजवादी स्वर्ग बनाऊंगा।

ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप के खिलाफ केस लड़ने वाली लेटिशिया जेम्स पर धोखाधड़ी का केस, डेमोक्रेट्स ने बताया बदले की कार्रवाई
विज्ञापन


चीन और रूस के प्रधानमंत्री हुए शामिल
बता दें कि किम की श्रमिक पार्टी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव और वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख तो लाम शामिल हुए। किम ने इनमें से कई नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संबंध मजबूत करने की बात की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza: संघर्ष विराम समझौते के बाद भी इस्राइली हमले में 30 फलस्तीनियों की मौत, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा

क्या हो सकता है सैन्य परेड में?
इसी तरह इस बात की संभावना तेज हौ कि शुक्रवार को एक विशाल सैन्य परेड होने की उम्मीद है, जिसमें किम अपने नए और खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसमें लंबी दूरी की मिसाइलें भी शामिल हो सकती हैं, जो अमेरिका तक मार कर सकती हैं। गौरतलब है कि 2019 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम की बातचीत बिना किसी समझौते के टूट गई थी। लेकिन अब किम ने संकेत दिया है कि अगर अमेरिका पूरी तरह से परमाणु नष्ट करने की शर्त छोड़ता है तो वे फिर से वार्ता के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें