फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र में दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया का दावा

Sat, 31 Dec 2022 06:15 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर कोरिया एक बार फिर  पूर्वी जल क्षेत्र में दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के मुताबिक उत्तर कोरिया ने संदिग्ध तौर पर फिर बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने किया था अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
इससे पहले 18 नवंबर को उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया था। अमेरिका और जापान ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा बताया है और उत्तर कोरिया के गैर कानूनी शस्त्र विकास कार्यक्रम व बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण को रोकने पर जोर दिया। वहीं, उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की उकसावे की कार्रवाई के जवाब में मिसाइल परीक्षण कर रहा है।

उत्तर कोरिया के पास परमाणु-संचालित मिसाइलें
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी प्रतिबंधों से राहत पाने और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए परणामु हथियारों की परीक्षण कर रहा है। हालांकि, अभी तक उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता की सटीक स्थिति का पता नहीं चला है। विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास पहले से ही परमाणु-संचालित मिसाइलें हैं, जो पूरे अमेरिका पर हमला कर सकती हैं। हालांकि, कुछ का यह भी कहना है कि उत्तर कोरिया अभी भी ऐसे हथियारों को हासिल करने से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें