फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और परीक्षण!: किम जोंग का दुस्साहस, उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल  

Thu, 12 May 2022 04:05 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल

सार

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई मिसाइल ने गुरुवार को उसके पूर्वी जलक्षेत्र की ओर उड़ान भरी।
विज्ञापन
North korea missile test (file photo) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से यह खबर दी है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई मिसाइल ने गुरुवार को उसके पूर्वी जलक्षेत्र की ओर उड़ान भरी। इसने कोई और विवरण नहीं दिया। उत्तर कोरिया ने रुकी हुई परमाणु कूटनीति के बीच अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाने के तहत इस साल मिसाइलों का परीक्षण किया है।

मिसाइल लॉन्चिंग की खबर उत्तर कोरिया की इस घोषणा के कुछ घंटों बाद आई कि महामारी शुरू होने के बाद से उसके देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें